Forest gump 1994 story and dual audio hindi/ english download
Forrest Gump Story: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का रीमेक होने वाली है। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स (Tom Hanks) लीड रोल में थे। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर समेत कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर में भी कई सीन हू ब हू फॉरेस्ट गंप से लिए गए हैं। फॉरेस्ट गंप एक कम अक्ल शख्स की कहानी है जो बेहद मासूम और साफ दिल का है। उसकी जिंदगी को कई परेशानियों और अमेरिका के इतिहास में हुई कई घटनाओं ने प्रभावित किया है।
फिल्म की शुरुआत में अमेरिका के अल्बामा का रहने वाला फॉरेस्ट गंप (टॉम हैंक्स) बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहा है। वह अपने पास में बैठे लोगों को अपनी जिंदगी की कहानी सुना रहा है। बचपन में फॉरेस्ट की रीढ़ की हड्डी में समस्या थी। इस कारण से वह चल नहीं पाता था। फॉरेस्ट का आईक्यू लेवल भी बेहद कम था, जिस कारण उसे स्कूल में एडमिशन नहीं मिल रहा था। फॉरेस्ट की मम्मी उसका हौसला बढ़ाती थी कि वह एक स्पेशल बच्चा है। किसी तरह उसे स्कूल में एडमिशन मिल जाता है। यहां उसकी दोस्ती जेनी नाम की लड़की से होती है। फॉरेस्ट को कुछ लड़के परेशान करते हैं और पत्थर मारते हैं।
फॉरेस्ट बड़ा होता है तो ये लड़के एक दिन उसे मारने के लिए आते हैं। जेनी उसे जान बचाकर भागने के लिए कहती हैं और वह दौड़ने लगता है। कुछ दिनों में वह इतना तेज दौड़ता है कि कॉलेज की फुटबॉल टीम में शामिल हो जाता है। फुटबॉल टीम का टॉप प्लेयर होने के कारण उसे कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है। फॉरेस्ट कॉलेज पास करता है तभी आर्मी में वियतनाम यु्द्ध के लिए अमेरिकी सेना में भर्ती चल रही होती है। फॉरेस्ट आर्मी ज्वाइन कर लेता है। फॉरेस्ट को वियतनाम युद्ध के लिए भेजा जाता है। वहां उसकी दोस्ती बब्बा नाम के शख्स से हो जाती है, जो झींगों का बिजनेस शुरू करना चाहता है।
युद्ध में जाता है फॉरेस्ट गंप
युद्ध में फॉरेस्ट घायल हो जाता है, लेकिन अपने साथियों और कमांडिंग ऑफिसर को बचा लेता है। इस दौरान बब्बा की मौत हो जाती है। वहीं, कमांडिंग ऑफिसर अपाहिज हो जाता है। युद्ध के बाद फॉरेस्ट को अमेरिका के राष्ट्रपति से सम्मान मिलता है। इस दौरान एक रैली में उसकी मुलाकात जेनी से होती है, जो नशे की आदि हो गई हैं फॉरेस्ट की मम्मी की कुछ वक्त बाद मौत हो जाती है। इसके बाद वह अपने अपाहिज कमांडिंग ऑफिसर के साथ मिलकर झींगों का बिजनेस शुरू करता है। एक घटना के कारण उसका बिजनेस चल जाता है और वह अरबपति बन जाता है। वह इसका एक हिस्सा बब्बा के परिवार को देता है, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है।
वह जेनी से मिलता है और उसे पता चलता है कि जेनी उसके बच्चे की मां बन गई है। हालांकि, जेनी उसे एक ऐसी बात बताती है जिससे उसके होश उड़ जाते हैं। फॉरेस्ट गंप का क्लाइमैक्स बेहद इमोशनल है।
फिल्म की IMDB में 8.8 रेटिंग है।

Comments
Post a Comment